सनी देओल (Sunny Deol) ने फैंस के साथ मनाया रक्षा बंधन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड के मशहूर स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने फैंस के साथ रक्षा बंधन का उत्सव मनाया। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें सनी देओल लड़कियों से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। गदर 2 की 460.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के बाद सनी देओल अपने फैंस के साथ रक्षा बंधन त्योहार को माना रहे है।

सनी देओल (Sunny Deol) ने फैंस के साथ मनाया रक्षा बंधन।

इस खास मौके पर, सनी देओल ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किया। इन तस्वीरों में देख सकते है, उन्होंने रक्षा बंधन के त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया और अपने फैंस के साथ खास पलों को कैद किया। तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर होते ही लोगो ने काफी पसंद किया। कुछ लोगो ने कॉमेंट्स करते हुए कहा “पाजी आपने तो सभी बहनों का दिल जीत लिया” वही दूसरे यूजर्स ने लिखा “आप पूरे देश के भाई हो” लोग एक्टर सनी देओल की काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके फैंस ने उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा “हैप्पी रक्षा बंधन सनी पाजी।”

1 thought on “सनी देओल (Sunny Deol) ने फैंस के साथ मनाया रक्षा बंधन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें”

Leave a Comment